भारत

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, सिंथेटिक मावा और 600 KG मिठाई जब्त

jantaserishta.com
27 Aug 2026 8:44 AM IST
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, सिंथेटिक मावा और 600 KG मिठाई जब्त
x
खाद्य विभाग और प्रशासन ने मिलावटी एवं प्रतिबंधित सिंथेटिक मावे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.
देवास: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर देवास में खाद्य विभाग और प्रशासन ने मिलावटी एवं प्रतिबंधित सिंथेटिक मावे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दुकानों की जांच कर सिंथेटिक मावे से तैयार की जा रही मिठाइयों के सैंपल लिए गए, जिनमें सैंपल जांचने पर मावा और मिठाइयां सही नहीं पाई गई।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम ने शहर की दो दुकानों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां सिंथेटिक मावा पाए जाने के साथ ही इससे तैयार की गई मिठाइयां भी मिलीं। खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयों और मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों द्वारा मौके पर मिले मावे और मिठाइयों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मिठाइयों की खरीदी करते हैं। ऐसे में मिलावटी और प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दुकानों की जांच की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान करीब 600 किलो के आसपास मावे से निर्मित मिठाइयों का भंडार मिला है। टीम ने मौके से सामग्री जब्त कर उसके सैंपल लिए हैं। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहार पर दुकानदारों को सही मिठाई बनाने का निर्देश दिया गया है; जो इसका पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के मुताबिक, सिंथेटिक मावे के इस्तेमाल और इसकी बिक्री पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद शहर में कुछ स्थानों पर इसका उपयोग किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद शहर में मिठाई कारोबारियों में भी डर का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित या स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक सामग्री का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता का ध्यान रखें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story