भारत

फूड डिलीवरी बॉय रेंस्त्रा में मोबाइल चोरी करता हुआ पकड़ा गया, CCTV में कैद हुई वारदात

jantaserishta.com
23 March 2022 8:31 PM IST
फूड डिलीवरी बॉय रेंस्त्रा में मोबाइल चोरी करता हुआ पकड़ा गया, CCTV में कैद हुई वारदात
x
पढ़े पूरी खबर

तिरुपुर से एक वीडियो वायरल हुआ, जहां पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कराने वाली कंपनी का एक कर्मचारी रेंस्त्रा से मोबाइल फोन चोरी करता हुआ पकड़ा गया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. यह मामला तिरुपुर के केपीएन कॉलोनी का है. बताया जा रहा है कि डिलिवरी ब्वॉय रेंस्त्रा में ऑर्डर लेने आया था.

वायरल वीडियो में साफ दिखा दे रहा है कि आरोपी ऑर्डर लेने के लिए कैश काउंटर से कुछ एक दूर टेबल के पास खड़ा है. उसने देखा कि टेबल पर एक मोबाइल फोन पड़ा है. उसने इधर-उधर देखा और फोन पर अखबार रख दिया. फिर वो रेंस्त्रा के मालिक से बात करने लगा और टहलने लगा. फिर धीरे-धीरे फोन के पास आया और मौका देखकर उसने फोन को जेब में रखकर चलता बना. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
फोन खोने के बाद जब रेंस्त्रा के मालिक ने उसे ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि उसका फोन चोरी हुआ है. सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. बताया जा रहा है इस घटना की पुलिस शिकायत नहीं की गई. इस वीडियो को इसलिए वायरल किया गया जिसे हर कोई सतर्क रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story