भारत

भारतीय खाद्य निगम किसानों से समर्थन मूल्य पर होगी गेंहू की खरीद

Tara Tandi
8 Dec 2023 2:14 PM GMT
भारतीय खाद्य निगम किसानों से समर्थन मूल्य पर होगी गेंहू की खरीद
x

अजमेर। भारतीय खाद्य निगम जिला कार्यालय के अधीनस्थ राजस्व जिलों अजमेर एवं भीलवाड़ा में रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जाएगी। इससे सभी किसनों को अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सकेगा।

भारतीय खाद्य निगम के मण्डल प्रबन्धक श्री शंकर खत्री ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा अजमेर, ब्यावर तथा केकडी में खरीद केन्द्र खोलना प्रस्तावित है। राज्य में भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित खरीद केन्द्रों पर हर वर्ष की तरह रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत गेंहू की खरीद का कार्य भारतीय खाद्य निगम डिपो ऑनलाईन सिस्टम के ई-प्रोक्योरमेन्ट मोडयूल के माध्यम से किया जाएगा। इसकेे लिए किसानो को अपना पंजीकरण पोर्टल एमएसपी राजस्थान पर ई-मित्र, अटल सेवा केन्द्र एवं अन्य माध्यम से करवाना होगा। किसान अपना गेहूं बेचते समय पंजीकरण पोर्टल से अपना टोकन जारी करवाए। इससे गेहूं खरीद सुविधापूर्वक हो सकेगी। साथ ही रविवार एवं सरकारी अवकाश के दिन टोकन जारी नहीं करवाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि किसान अपने जन आधार कार्ड तथा बैंक अकाउन्ट में मिसमैच त्रुटि को समय रहते ठीक करवाएं तथा जमीन की हकदारी सम्बन्धी विसंगितियों को ठीक करवाए। किसान अपनी गिरदावरी चेक करें एवं कोई भी त्रुटि हो तो उसे ठीक करवाए। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। भारत सरकार को अपनी नजदीकी खरीद केन्द्र पर फसल बुवाई की प्रमाणिकता के लिए आवश्यक दस्तावेजों की समस्त औपचरिकताएं पूरी करते हुए भारत सरकार के मापदण्डों के अनुसार साफ सुथरा गेंहू न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने एवं उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए अपील की गई है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा उन्हें उनकी उपज का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में गूंहू बेचने के 48 घण्टों में नियमानुसार कर दिया जाएगा।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story