
x
Hansi हांसी। हरियाणा के हांसी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। विभाग की टीम ने त्रिकोणा पार्क से लेकर उमरा गेट तक विभिन्न स्थानों पर जांच की और एक ढाबे समेत चार जगहों पर छापेमारी कर कुल 9 गैस सिलेंडर बरामद किए।
इनमें 6 घरेलू और 3 कमर्शियल गैस सिलेंडर शामिल हैं।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनुराधा जांगड़ा ने मीडिया से बताया कि विभाग को पिछले कई दिनों से घरेलू गैस सिलेंडरों के गैरकानूनी उपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों और स्थानों की जांच की गई।
छापेमारी के दौरान जिन जगहों से सिलेंडर बरामद किए गए, वहां मौजूद लोग इन सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ वाहनों और अन्य गैरकानूनी कार्यों में किया जा रहा था।
अनुराधा जांगड़ा ने बताया कि विभाग ने सभी बरामद सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। मामले की आगे जांच की जा रही है और नियमों के अनुसार विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर आम उपभोक्ताओं की जरूरतों के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं और उनका व्यावसायिक उपयोग कानूनन गलत है। ऐसे मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से भविष्य में भी ऐसे छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि घरेलू गैस सिलेंडरों का गलत या अवैध उपयोग न करें। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





