भारत

निकाय चुनाव में जीत के बाद मुंबई में लगे ‘महाराष्ट्र का धुरंधर’ लिखे पोस्टर, भाजपा की शहरी रणनीति का चेहरा बने फडणवीस

jantaserishta.com
17 Jan 2026 12:22 PM IST
निकाय चुनाव में जीत के बाद मुंबई में लगे ‘महाराष्ट्र का धुरंधर’ लिखे पोस्टर, भाजपा की शहरी रणनीति का चेहरा बने फडणवीस
x
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में भाजपा और शिवसेना (शिंदे) गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा के शहरी इलाकों में एक अहम रणनीतिकार बनकर उभरे हैं। यही वजह है कि मुंबई की सड़कों पर देवेंद्र फडणवीस को 'महाराष्ट्र का धुरंधर' बताते हुए बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं।
शनिवार सुबह मालाड, कांदिवली समेत मुंबई के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर 'धुरंधर' लिखे बैनर और पोस्टर नजर आए। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'महाराष्ट्र का धुरंधर' बताते हुए उनकी राजनीतिक जीत और नेतृत्व क्षमता को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
कई प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में इन पोस्टरों को विजयी उम्मीदवारों की ओर से लगाया गया है। मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने भी शहर में कई जगहों पर 'धुरंधर देवेंद्र' वाले पोस्टर लगाए हैं।
इससे पहले, भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने देवेंद्र फडणवीस को 'महाराष्ट्र का ब्रांड' बताया था। नतीजों के दिन बावनकुले ने कहा कि भाजपा जनता के बीच विकास के मुद्दों को लेकर गई थी। हमने सरकार के 'विकसित मुंबई विकसित महाराष्ट्र' संकल्प को सामने रखा। उसी पर जनता ने वोट दिया। फडणवीस ने ही इस पूरे चुनाव का नेतृत्व किया।
महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर गए और अपनी मां का आशीर्वाद लिया। फडणवीस ने तस्वीरें शेयर करते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "महानगरपालिका चुनावों में भाजपा महायुति की शानदार जीत के बाद धरमपेठ, नागपुर स्थित आवास पर मेरी मां का आशीर्वाद लिया।"
वहीं, फडणवीस के परिवार वालों ने शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री और भाजपा के नेताओं का स्वागत किया। पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा सहित परिवार के सदस्यों ने उन्हें विजय तिलक लगाया। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम भी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story