भारत

पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लिया

jantaserishta.com
2 Jan 2026 10:02 AM IST
पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लिया
x
बड़ी कार्रवाई.
जयपुर: राजस्थान के चौमूं में पत्थरबाजी की घटना के एक हफ्ते बाद नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह नगर परिषद ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घटनास्थल के नजदीक बुलडोजर कार्रवाई की।
जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौमूं के पठान मोहल्ले में अवैध निर्माण को लेकर नगर परिषद की तरफ से कई लोगों को नोटिस थमाया गया था। इसमें अतिक्रमण हटाने और जवाब पेश करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया। दो दिन बाद शुक्रवार को नगर परिषद की टीमें कई मशीनों के साथ मौके पर पहुंचीं और अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएचओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह नगर परिषद की कार्रवाई है। लोगों ने अवैध रूप से निर्माण किया था। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में शुक्रवार सुबह नगर परिषद ने अवैध निर्माण को हटाने का काम शुरू किया। नगर परिषद ने पुलिस बल की मांग की थी, जिसके बाद एक टीम को यहां तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि 25 दिसंबर की रात को बस स्टैंड क्षेत्र में एक मस्जिद के नजदीक सालों से पत्थर पड़े हुए थे। सहमति के बाद उन पत्थरों को हटाया जा चुका था, लेकिन कुछ समय में ही एक पक्ष ने वहां लोहे की रेलिंग लगाने की कोशिश की। इसी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
दो पक्षों के बीच लड़ाई के दौरान भारी पत्थरबाजी भी हुई, जिससे चौमूं के इलाके में हालात तनावपूर्ण बन गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और तत्काल कार्रवाई करते हुए हालात को संभाला। इसी घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण को चिह्नित करते हुए बिना अनुमति के संचालित दुकानों के खिलाफ नोटिस जारी किए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null