भारत

कोहरे का कहर, दो वॉल्वो बस आपस में टकराई, 7 घायल

jantaserishta.com
15 Jan 2025 1:20 PM IST
कोहरे का कहर, दो वॉल्वो बस आपस में टकराई, 7 घायल
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास दो वोल्वो बस में टक्कर हो गई। टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोट लगी है। मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों ने बस को धक्का देकर सड़क किनारे किया जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो।
वहीं मौके पर ही लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। बताया गया कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ। बुधवार सुबह से ही पूरे एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है और विजिबिलिटी ना के बराबर है, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह से लगाम लग गई है।
दोनों बसों में एक वोल्वो ग्वालियर से दिल्ली और दूसरी गोरखपुर से दिल्ली आ रही थी। सुबह करीब नौ बजे के आसपास ग्वालियर वाली वोल्वो बस ने गोरखपुर की बस को पीछे से टक्कर मार दी। सवारियों ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, इसलिए वह संतुलन खो बैठा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं है। हालांकि छह से सात लोगों को चोट लगी है, जिनका प्राथमिक इलाज किया गया।
वहीं दूसरे संसाधनों से लोग अपने घर की ओर रवाना हो गए। मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों ने लोगों की मदद से बस को धक्का देकर सड़क किनारे किया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। बता दें, यह महामाया फ्लाई लिंक रोड है जो एक्सप्रेसवे को दिल्ली से जोड़ती है। इस रोड पर 24 घंटे हैवी ट्रैफिक रहता है। गनीमत यह रही कि यह भिड़ंत ज्यादा भीषण नहीं रही, जिसकी वजह से कई लोग बाल-बाल बच गए। बस आपस में टकराई, लेकिन आसपास चल रही गाड़ियों को चपेट में नहीं लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story