भारत

बारिश के बाद काशी में छाई धुंध

Shantanu Roy
30 Sep 2023 4:01 PM GMT
बारिश के बाद काशी में छाई धुंध
x
वाराणसी। बरसात का मौसम लगभग बीतने को है, ऐसे में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच कुहासा पड़ने लगा है। इसका असर यह है कि आधी रात बाद से ओस की बूंदें गिरने लगी हैं। इस कारण लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है। सितंबर में औसत के सापेक्ष महज 33 फीसद ही बारिश हुई। बुधवार को कुसाहा हल्का था। वहीं गुरुवार की सुबह कई ग्रामीण इलाकों में ज्यादा कुहासा दिखा। दोपहर में धूप भी बहुत तीखी रही। इस वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़कर एक बार फिर 35.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में 9 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
जून से सितंबर तक का मौसम मानसून का माना जाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चार महीनों में मानक के अनुसार 910 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। सितंबर बीतने को है, लेकिन कुल बारिश केवल 588 मिलीमीटर ही हो पाई है। अगर सितंबर महीने की बात करें तो मानक 246 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, जो 80 मिलीमीटर बारिश हो पाई है। यह आंकड़ा पिछले तीन महीनों से बहुत कम है। इसके पहले जुलाई में 134, अगस्त 195 और सितंबर 180 मिलीमीटर बारिश हुई है। ऐसे कहा जाए तो मानक के मुताबिक 33 प्रतिशत ही बारिश इस महीने में अब तक हो पाई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अब मानसून का सीजन खत्म होने वाला है। तापमान में कमी और नमी बढ़ जाने के कारण कुहासा शुरू हो जाता है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story