भारत
बिग ब्रेकिंग: कोहरे का कोहराम, रद्द हो गई कई ट्रेनें, लोग होंगे परेशान
jantaserishta.com
1 Dec 2022 1:49 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
प्रयागराज: शादियों के सीजन में समारोह में शिरकत होने वाले यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि भीषण कोहरे को देखते हुए रेलवे ने डेढ़ दर्जन ट्रेनें तीन महीने के लिए कैंसिल कर दी हैं. ऐसे में करीब 5000 रेल यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा जिन्होंने पहले से अपने टिकट का रिजर्वेशन करा लिया था और जिन्होंने टिकट कैंसिल कराया है उन यात्रियों को दूसरी अन्य ट्रेनों में कन्फर्मेशन नहीं मिल रहा है.
रेलवे ने इन ट्रेनों को किया निरस्त:
गाड़ी संख्या 12873 हाटिया से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन.
गाड़ी संख्या 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम
ऊंचाहार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14005
गाड़ी संख्या 22197 लिक्षवी एक्सप्रेस
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- कोलकाता एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें सूची में शामिल की गई हैं. वहीं, इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन और उत्तर मध्य रेलवे के कई रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 26 ट्रेनों के फेरे रेलवे ने कम कर दिए हैं यानी जो ट्रेनें प्रतिदिन चल रही थीं, उसमें से कुछ ट्रेनें सप्ताह में 3 से 4 दिन ही चलेंगी जिसमें अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली -आजमगढ़ छपरा- दुर्ग सारनाथ जैसी ट्रेनों के नाम शामिल किये गए हैं.
रेलवे कोहरे से निपटने के लिए फॉग सेफ डिवाइस में हर साल पैसे खर्च करती है लेकिन इस बार भी कोहरे ने ट्रेनों पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है. रेलवे का दावा था कि कोहरे से निपटने के लिए फॉग सेफ डिवाइस इंजन में लगा दी गई है और बताया था कि यहां से गुजरने वाली 978 ट्रेनों में यह डिवाइस लगाई गई है जिससे लोको पायलट को सिग्नल और ट्रैक के क्लीयरिंग का संकेत डेढ़ किलोमीटर पहले ही मिल जाएगा. लेकिन कोहरे ने इस डिवाइस को भी फेल कर दिया है.
ट्रेनों के रद्द होने से शादियों के सीजन में अपने रिश्तेदारों, परिवारों के बीच पहुंचने में लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. यात्री पवन मिश्रा के करीबी रिश्तेदार के यहां शादी के लिए इन्होंने एक ट्रेन में रिजर्वेशन कराया था लेकिन ट्रेन निरस्त होने के कारण इनको टिकट कैंसिल कराना पड़ा और दूसरी ट्रेन में इनका टिकट कंफर्म नहीं हो रहा है जिस वजह से काफी दिक्कत हो गई है. अब इन्होंने बस से जाने का मन बनाया है. वही हाल कौशल का भी है. ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों में काफी नाराजगी भी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





