भारत

उड़ता हुआ मोर बाइक से टकराया, पति की मौत, पत्नी जख्मी

jantaserishta.com
17 Aug 2021 10:05 AM IST
उड़ता हुआ मोर बाइक से टकराया, पति की मौत, पत्नी जख्मी
x
हादसे में मोर की भी मौत हो गई.

केरल के त्रिशूर जिले में एक उड़ता हुआ मोर चलती बाइक से टकरा गया. इससे बाइक चला रहे शख्स की मौत हो गई. उसकी पत्नी भी बुरी तरह जख्मी हो गई. हादसे में मोर की भी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार को त्रिशूर के अय्यनथोल के पास हुआ जब एक उड़ता हुआ मोर बाइक से आकर टकरा गया. इससे बाइक चला रहे प्रमोश का कंट्रोल बिगड़ गया और एक्सीडेंट हो गया. प्रमोश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
प्रमोश अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ. वहीं, उसकी पत्नी भी हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस ने बताया कि 6 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी.
इस हादसे में मोर की भी मौत हो गई. हादसे के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मोर के अवशेषों को सड़क से हटा दिया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story