भारत
फ्लाइंग किस विवाद, महिला IAS अधिकारी का ये ट्वीट चर्चा में आया!
jantaserishta.com
10 Aug 2023 8:44 AM IST

x
भोपाल: लोकसभा में राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस मामले पर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की। इस मामले पर मध्य प्रदेश की महिला आईएएस अधिकारी शैल बाला मार्टिन ने मणिपुर की महिलाओं की वेदना का जिक्र किया है, साथ ही महिला सांसदों पर तंज कसा है। आईएएस मार्टिन ने भाजपा की महिला सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे गए पत्र की प्रति साझा करते हुए ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा - जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा ? आईएएस अफसर के ट्वीट को मणिपुर में दो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार से जोड़कर देखा जा रहा है।
उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और देशभर में उसकी आलोचना भी हुई थी। बता दें कि बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा महिला सांसदों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया था। बाद में इन सांसदों ने सदन के बाहर नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा था।
Tagsआईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिनआईएएस अधिकारीशैलबाला मार्टिनमणिपुरIAS Officer Shailbala MartinIAS OfficerShailbala MartinManipur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





