भारत

आई फ्लू का कहर, स्कूलों को करना पड़ा बंद

jantaserishta.com
21 Aug 2023 5:35 PM IST
आई फ्लू का कहर, स्कूलों को करना पड़ा बंद
x
26 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल.
नई दिल्ली: आंखों के इंफेक्शन के बढ़ते मामलों के बीच नागालैंड के तीन जिलों ने सोमवार से एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं. अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कंजंक्टिवाइटिस के बढ़ते मामलों के बीच उन्होंने कहा कि दीमापुर, चुमौकेदिमा और नुइलैंड में एक सप्ताह तक स्कूल बंद रहेंगे.
इन तीन जिलों में 26 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल
स्कूलों को बंद करने की घोषणा करते हुए, चुमौकेदिमा, दीमापुर और न्यूलैंड के उपायुक्तों ने अलग-अलग आदेशों में कहा कि यहां स्कूल सोमवार से 26 अगस्त तक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा, विशेषकर बच्चों में कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं, और स्वास्थ्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए फिजिकल क्लासेस बंद रहेंगी. हालांकि, डीसी ने स्कूल अधिकारियों से इस अवधि के दौरान छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं जैसे विकल्प तलाशने का आग्रह किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story