भारत

संसद में वक्फ बिल पारित करने पर शक्ति परीक्षण

Nilmani Pal
3 April 2025 5:56 PM IST
संसद में वक्फ बिल पारित करने पर शक्ति परीक्षण
x

अंजनी कुमार वरिष्ठ पत्रकार

जहां तमाम मुस्लिम संगठन इस पर पुरजोर विरोध जता रहे , एआईएम नेता असुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा - मुसलमानों के तरफ से क्या –क्या दावे रखे

वक्फ मसले पर संसद में आर या पार की स्थिति बनी , बिल की प्रति फाड़ अपने के साथ –साथ मुसलमानों का विरोध जताया , कहा – यह मुसलमानों के साथ सरासर अन्याय है

नई दिल्ली। ऐसे में जब वक्प मसले पर न केवल देश भर में प्रदर्शन के साथ कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध जताया जा रहा है वहीं , देश के संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच आर-पार की स्थिति बनी हुई है . वहीं , वीरवार को इस मसले पर लोक सभा में अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब वक्फ संशोधन विधेयक पर गहमागहमी के बीच एआईएम नेता अस्सुद्दीन ओवैसी ने अपना विरोध जताते हुए बिल की कॉपी ही फाड़ डाली .

इस मसले पर जब संसद में भाषण का दौर चल रहा था तभी यह अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली . सदन में टोका टाकी को नजर अंदाज़ करते हुए ओवैसी ने ओवैसी ने अपने लम्बे –चौडे भाषण में उक्त बिल असंवैधानिक बताते हुए कहा “ मैं भी इस बिल को फाड़ता हूँ . “ यह मुस्लिमों के साथ सरासर अन्याय है . ओवैसी ने मुसलमानों का पक्ष रखते हुए पूछा कि क्या आप उनको मालिक बनाना चाहते हैं . सच्चर कमेटी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की दैविक प्रॉपर्टी की कीमत छह करोड़ से भी अधिक है . आज हम 2025 में आ गए हैं . उन्होंने पूछा कि क्यों आप दैविक सम्पतियों के पीछे पड़े हैं . यह कहने से भी उन्होंने गुरेज नहीं किया कि जो कातिल है , एन्क्रोच्रर है वह रातों –रात मालिक बन जाएगा .और गैर मुस्लिम का मुस्लिम सम्पत्ति पर अधिकार हो जाएगा . यह संविधान के इक्वल प्रोटेक्शन का उल्लंघन है .

Next Story