भारत

मध्य प्रदेश में आई भ्रष्टाचार की बाढ़ : कमलनाथ

jantaserishta.com
23 Dec 2024 12:14 PM IST
मध्य प्रदेश में आई भ्रष्टाचार की बाढ़ : कमलनाथ
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों में आयकर विभाग और लोकायुक्त की कार्रवाईयों में हुए बड़े खुलासे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई हुई है। बड़े-बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी ने जनता को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष की कतार में लगा दिया है, वहीं भाजपा नेताओं और अफसरों के गठजोड़ ने मध्यप्रदेश की नीलामी चालू कर दी है।
उन्होने आगे कहा, "पुलिस के एक सिपाही के पास से 54 किलो सोना, 10 करोड़ नकद और सैकड़ों करोड़ के लेनदेन की जानकारी मिलना बताता है कि मध्यप्रदेश भाजपा नेताओं और अफसरों ने किस तरह से लूट मचा रखी है। भ्रष्टाचार की हद देखिए कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन टिकट में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। कर्मचारी छह महीने में करोड़ों के प्लॉट और नकदी से खेल रहे हैं। भ्रष्टाचार के इन राक्षसों ने भगवान तक को नहीं छोड़ा है।
कमलनाथ ने आगे कहा है कि राजधानी भोपाल में निगम अफसरों और ड्राइवर के गठबंधन रोज 1000 लीटर डीजल बेचकर 30 लाख रुपये महीने कमा रहे हैं। मतलब जनता के पैसों से डीजल खरीदेंगे और फिर उसे बेचकर अपनी पॉकेट भर लेंगे।
उन्होने आगे कहा, "मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्री, अफसर से लेकर सिपाही तक की भ्रष्टाचार की यह चेन बेहद खतरनाक है। जनता को झूठे विज्ञापन और फर्जी इवेंट में उलझाकर पूरी सरकार धन बटोरने और घर भरने में लगी है। कहीं कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है, कहीं कर्मचारी हजारों करोड़ों में खेल रहे हैं। आखिर मध्यप्रदेश में ये हो क्या रहा है?" ज्ञात हो कि पिछले दिनों में आयकर विभाग और लोकायुक्त की दबिश में विभिन्न कारोबारियों के यहां सैकड़ों करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ, करोड़ों की नगदी मिली। इतना ही नहीं एक पूर्व आरक्षक के भी करोड़पति होने का खुलासा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story