भारत

दुर्गा विसर्जन के दौरान आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

Nilmani Pal
6 Oct 2022 12:51 AM GMT
दुर्गा विसर्जन के दौरान आई बाढ़, 8 लोगों की मौत
x
बड़ा हादसा

बंगाल। जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार स्थित माल नदी में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक माल नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोग नदी में बह गए। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 40-50 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला के माल बाजार में बड़ा हादसा। नदी में अचानक नदी का जलस्तर बढने से दुर्गा विसर्जन करने गए करीब 20 से 25 लोग लापता. अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है.

जानकारी के अनुसार माल नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। तभी माल नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने लगा। पानी के तेज बहाव में नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने उतरे लोगों में से करीब 40 से 50 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। जबकि कुछ को पास में खड़े लोगों ने बचा लिया।

फिलहाल प्रशासन की तत्परता से जेसीबी की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है, लेकिन पहाड़ से तेज गति से हो रहे पानी के बहाव के कारण लोगों को बाहर निकालने में काफी समस्या हो रही है। जलपाईगुड़ी की डीएम मौमिता गोदरा बसु पूरे हालात पर निगरानी बनाई हुई हैं। माल सुपर स्पेशियलिटी और माल महकमा अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि माल नदी पहाड़ी नदी है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने अनाउंसमेंट किया था, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि एक से दो मिनट में ही पानी लोगों तक पहुंच आया। इससे प्रशासन और लोगों को संभालने का मौका नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक 13 लोगों को नदी के दूसरे किनारे से रेस्क्यू किया गया है।


Next Story