
x
देखें वीडियो.
किन्नौर: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में खराब मौसम और बारिश के कारण ग्याबुंग नाले में अचानक बाढ़ आ गई है।
दरअसल, किन्नौर जिले में लगातार बारिश हो रही है। इसका असर यहां मौजूद ग्याबुंग नाले पर भी देखने को मिला। अचानक जलस्तर बढ़ने से नाले में बाढ़ आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने ग्याबुंग नाले में आई बाढ़ का वीडियो बना लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाले में आई बाढ़ तेज गति के साथ मलबे को बहाकर ले जा रही है।
इस बीच अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर दी है। उन्होंने लोगों को उफनते नाले से दूर रहने की हिदायत दी है। साथ ही नाले से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
बता दें कि ग्याबुंग नाले में आई बाढ़ के बाद जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 29 जुलाई से दो अगस्त तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (29, जुलाई) से प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
किन्नौर के ज्ञाबुंग नाले में आई भयंकर बाढ़ pic.twitter.com/4URp1FSIeX
— Ashu Tomar (@AshuTomar77) July 28, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





