भारत

बांध में तीन युवतियों के तैरते हुए शव मिले, VIDEO

jantaserishta.com
9 Oct 2022 8:43 AM IST
बांध में तीन युवतियों के तैरते हुए शव मिले, VIDEO
x
मचा हड़कंप।
झांसी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के झांसी के मौरानीपुर इलाके में स्थित एक बांध से शनिवार देर रात तीन महिलाओं के शव निकाले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवतियों के शव मध्य प्रदेश के सीमावर्ती टीकमगढ़ जिले से आए होंगे।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि मौरानीपुर के एक सिंचाई विभाग के कर्मचारी से सपरार बांध में एक शव तैरने की सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा कि शव को बाहर निकाला गया और वह लगभग 25 वर्ष की महिला का प्रतीत होता है।
कुछ देर बाद दो और शव देखे गए। एसपी ने बताया कि पीड़ितों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच लग रही है। उन्होंने बताया कि शवों पर चोट के कोई निशान नहीं दिख रहे हैं।
संभावना है कि वे टीकमगढ़ जिले से बह गए थे, एसएसपी ने कहा, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story