भारत

यहां की एयरपोर्ट पर उड़ाने रद्द, 21 अप्रैल तक प्रभावित रहेगी हवाई सेवा

Nil dhankar
18 April 2024 7:37 AM IST
यहां की एयरपोर्ट पर उड़ाने रद्द, 21 अप्रैल तक प्रभावित रहेगी हवाई सेवा
x
ब्रेकिंग
यूपी। लखनऊ एयरपोर्ट पर रनवे की देखभाल से जुड़े काम होने हैं। इसके लिए 18 अप्रैल से रनवे रात में बंद रहेगा। दूसरी ओर एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया है कि 21 अप्रैल की आधी रात से घरेलू उड़ान का संचालन पूरी तरह टर्मिनल-3 से होने लगेगा। अमौसी स्थित एयरपोर्ट के रनवे पर अनुरक्षण कार्य होने जा रहा है। इस वजह से 18 अप्रैल से लेकर 30 अक्तूबर तक का ‘नोटम’ एयरपोर्ट की ओर से जारी किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि रनवे से जुड़े कार्य 11 जुलाई तक ही होंगे। यानी 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक रात में उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट पर आवाजाही नहीं कर सकेंगी। नोटम यानी नोटिस टू एयरमैन, रात 9:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक का जारी किया गया है। एयरपोर्ट अथारिटी को दी गई सूचना के अनुसार निजी प्रबंधन इस दौरान रनवे यानी हवाई पट्टी पर मरम्मत और इसे किनारों की ओर मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगा। ऐसे में एक दर्जन के करीब उड़ानों पर असर पड़ा है। वहीं, आठ उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं।

घरेलू उड़ानों के लिए रविवार से टर्मिनल-3 जाना होगा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया, विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर एशिया इंडिया, फ्लाई बिग और स्टार एयर अपनी सभी घरेलू उड़ानों को नए टर्मिनल पर स्थानांतरित करेंगे। परिचालन 21 अप्रैल को 00:00 बजे से शुरू होगा। वर्तमान में, इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया, विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर एशिया इंडिया, फ्लाई बिग और स्टार एयर अपनी घरेलू उड़ानें टर्मिनल 2 से संचालित कर रहे हैं।

अब घरेलू उड़ान से बाहर जाने वाले यात्रियों को लक्ष्मण चौक के पास नए बने फ्लाईओवर से जाना होगा। वहीं, दूसरे शहरों से आने वाली उड़ानों के यात्रियों को लेने के लिए टर्मिनल-3 के भूतल पर जाना होगा।

Next Story