भारत
OMG! संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से खलबली, तफ्तीश जारी
jantaserishta.com
22 Oct 2025 8:09 AM IST

x
मचा हड़कंप.
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-30 स्थित एक पीजी आवास में एयर इंडिया (Air India) के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान मुंबई के रहने वाले प्रफुल सावंत के रूप में हुई है, जो कुछ दिनों से गुरुग्राम में ठहरे हुए थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, प्रफुल सावंत सोमवार सुबह नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में लौट गए थे. उन्होंने लंच के लिए पीजी के केयरटेकर को ऑनलाइन पैसे भेजे थे. दोपहर तक जब उन्होंने फोन नहीं उठाया, तो केयरटेकर उनके कमरे के बाहर पहुंचा. दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल लगातार बज रहा था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.
इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां सावंत मृत अवस्था में बिस्तर पर पाए गए. पुलिस के अनुसार, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. शुरुआती जांच में किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें.
पीजी स्टाफ ने बताया कि सावंत का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था और उन्होंने सुबह नाश्ता भी किया था. फिलहाल पुलिस ने पीजी के कर्मचारियों और अन्य निवासियों से पूछताछ की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है. पुलिस का कहना है मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





