भारत

फ्लैट में लगी आग, कोरियाई दूतावास के 7 लोगों को बचाया

jantaserishta.com
8 Sept 2023 8:31 AM IST
फ्लैट में लगी आग, कोरियाई दूतावास के 7 लोगों को बचाया
x
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-28 में हरियाणा जनप्रतिनिधि (एमएलए) अपाॅर्टमेंट के फ्लैट में आग लगने के बाद एक फ्लैट में रह रहे कोरियाई दूतावास के सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग एसी में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
दमकल की गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फ्लैट से पांच महिलाओं सहित कोरियाई दूतावास के सात लोगों को बचाने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म वाहन का उपयोग किया गया।
बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला के हाथ में हल्की चोट लगी है। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि भाषा के कारण उन्हें कोरियाई दूतावास के लोगों से बात करने में कठिनाइ का सामना करना पड़ा। मामले की जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने कहा, "लगभग 15 मिनट में सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।"
अग्निशमन अधिकारी नितीश भारद्वाज ने कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। मामले की जांच की जा रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story