
x
Kathmandu काठमांडू। नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। सीजी कॉर्प ग्लोबल के एमडी डॉ. वरुण चौधरी ने स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया है कि बाढ़ के कारण अब तक करीब 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,000 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि अलग-अलग इलाकों से 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाए जाने की बात कही गई है। डॉ. वरुण चौधरी ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार और बचाव दल बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। उनकी प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्रों में फंसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर निकालने की है।
उन्होंने कहा, “आज की स्थिति में मेरा मानना है कि करीब 1,000 लोगों की मौत हुई है। 4,000 से ज्यादा लोग लापता हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि 10,000 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है। चौधरी ने राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियां और रेस्क्यू टीमें पूरी क्षमता के साथ मैदान में जुटी हुई हैं। बचावकर्मी अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।
फ्लैश फ्लड के बाद प्रभावित इलाकों में लापता लोगों की तलाश और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना बड़ी चुनौती बनी हुई है। बड़े पैमाने पर लोगों के लापता होने के कारण बचाव अभियान की अहमियत और बढ़ गई है। राहत टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं। आपदा के बीच 10 हजार से अधिक लोगों को बचाए जाने का दावा राहत देने वाला है। हालांकि लापता लोगों की संख्या को देखते हुए आने वाले समय में भी राहत और तलाश अभियान जारी रहने की संभावना है।
डॉ. चौधरी द्वारा बताए गए मौत और लापता लोगों के आंकड़े उनके बयान पर आधारित हैं। आधिकारिक स्तर पर मृतकों और लापता लोगों की संख्या अलग हो सकती है। ऐसे में अंतिम आंकड़ों के लिए नेपाल सरकार और संबंधित आपदा प्रबंधन एजेंसियों की आधिकारिक पुष्टि महत्वपूर्ण होगी।
Next Story





