भारत

किचन में सुलगीं लपटें, सामान जलकर राख

Shantanu Roy
19 Oct 2026 9:28 PM IST
किचन में सुलगीं लपटें, सामान जलकर राख
x
Dahar. डैहर। सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत डैहर के अलसू गांव में रविवार सुबह सीता राम पुत्र गांधी राम के रसोईघर में अचानक आग भडक़ उठी। इस अग्निकांड में रसोईघर में रखा सारा सामान और विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए, जिससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग लगने के समय रसोईघर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। हालांकि, अग्निशमन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्राम पंचायत डैहर के प्रधान अजय मोदगिल, उपप्रधान राकेश शर्मा सहित अन्य वार्ड सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, प्रशासन की ओर से पीड़ित सीता राम को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये और तिरपाल की सहायता राशि प्रदान की गई है। विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पीडि़त की हरसम्भव सहायता करवाने की बात कही। तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा ने बताया कि डैहर पंचायत के अलसू गांव में आगजनी की घटना सामने आई है। राजस्व अधिकारियों ने मौका कर हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है। पीडि़त को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये और तिरपाल भेंट किया गया है।
Next Story