भारत

भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के संदेश के साथ निकाला गया फ्लैग मार्च

Shantanu Roy
28 March 2024 5:09 PM IST
भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के संदेश के साथ निकाला गया फ्लैग मार्च
x
सिरोही। लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आम जन को भय मुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर मंगलवार को शहर में जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर शुभम चौधरी व पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल बीएस एफ की टुकड़ी द्वारा फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आम जन को भय मुक्त, निष्पक्ष एवं शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च अहिंसा सर्कल से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों पर निकाला गया। इस दौरान एएसपी प्रभुदयाल धानिया सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर प्रशासन, पुलिस व बीएसएफ की ओर से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए माउंट आबू में रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च किया।

चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए उपखंड अधिकारी रविंद्र साळुंखे, पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा, बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट लखन हांसदा व थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में थाने परिसर से आरंभ हुआ। यह फ्लैग मार्च रोटरी सर्किल, देलवाड़ा रोड़, माचगांव, नक्की मार्केट, सदर बाजार, सीआरपीएफ, कुम्हारवाड़ा, पिलग्रिम रोड, एयरफोर्स होते हुए देलवाड़ा पहुंचा। वहां से वापसी विभिन्न मार्गों से होते हुए थाने पर पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर परिषद सिरोही की ओर से शहर में आमजन में शत प्रतिशत मतदान बढ़ाने के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ मतदाता जागरुकता रैली एवं जागरुकता शपथ का आयोजन किया। रैली मेेें निष्पक्ष, भयमुक्त एवं बिना लोभ के मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। नगर परिषद सिरोही आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया की नगर परिषद टीम द्वारा शहर के वार्डो ं में प्रतिदिन आमजन को अधिकाधिक मतदान करने एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। व्यवसायिक स्थानों पर जागरूकता संबधी स्टीकर चिपकाकर, पेम्पलेट वितरण कर आमजन को जागरूकता की मुहिम से जुड़ऩे का आह्वान किया। नगर परिषद स्वीप नोडल अधिकारी ओम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम कर मतदाताओं को मतदान की ताकत एवं अहमियत बताई जा रही है। कार्यक्रम में नगर परिषद सिरोही जिला नोडल अधिकारी ओमसिंह, सफाई निरीक्षक महिपाल सिंह चारण, सामुदायिक संगठक हरीश गोस्वामी मौजूद रहे।
Next Story