भारत

आतंक पर वार 'फिक्स'! CRPF के डीजी समेत IB, NIA, के बड़े अधिकारी पहुंचे जम्मू कश्मीर

jantaserishta.com
18 Oct 2021 4:56 PM IST
आतंक पर वार फिक्स! CRPF के डीजी समेत IB, NIA, के बड़े अधिकारी पहुंचे जम्मू कश्मीर
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में टारगेटेड किलिंग मामले में गृह मंत्रालय की पैनी नजर बनाए हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह को जम्मू कश्मीर भेजा है. कुलदीप सिंह NIA के भी डीजी हैं.

सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में IB, NIA, सेना, CRPF के सीनियर अधिकारी इस समय कैम्प कर रहे हैं, जो हर एक इंटेलिजेंस इनपुट्स को मॉनिटर कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक आतंकी सुरक्षा बलों ऑपरेशन की बौखलाहट में टारगेटेड किलिंग कर रहे हैं.
पिछले 9 दिनों में सुरक्षा बलों ने अलग अलग मुठभेड़ में 13 आतंकी को ढेर किया है. इस साल जनवरी से लेकर अब तक के आँकड़ों के मुताबिक जहां 132 से ज्यादा आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन में मारा है. वहीं 254 आतंकियो को गिरफ्तार भी किया गया है.
आंकड़ों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने इस साल 30 सितंबर तक 105 AK-47 राइफेल, 126 पिस्टल और 276 हैंड ग्रेनेड बरामद कर चुके हैं. 126 पिस्टल की बरामदगी से साफ पता चलता है कि आतंकी हमले के लिए छोटे हथियारों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.
पिछले साल आतंकियों के पास से 163 पिस्टल बरामद हुए थे, जबकि साल 2019 में 48 और 2018 में कुल 27 पिस्टल आतंकियो से जब्त किए गए थे. इस साल 38 ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमे आतंकी सुरक्षा बलों पर अचानक हमला बोल घटना की जगह से फरार हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story