भारत

पांच युवकों ने छात्रा का किया गैंगरेप, पीड़िता ने घर में नहीं खोला मुंह, फिर...

jantaserishta.com
21 Sept 2021 8:30 AM IST
पांच युवकों ने छात्रा का किया गैंगरेप, पीड़िता ने घर में नहीं खोला मुंह, फिर...
x

हजारीबाग: हजारीबाग के दारू में इंटरमीडिएट में पढ़नेवाली एक दलित छात्रा से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर सोमवार को उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक बच्ची से 18 सितंबर की भोर में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उस समय वह तीन अन्य लड़कियों के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।

धमकी के कारण रही चुप: मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाई गई पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस कारण उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आशीष, दीपक, विनोद उर्फ गुबला एवं दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पीड़िता के पड़ोस के गांव के रहनेवाले हैं।
लड़की के फर्द बयान के अनुसार 18 सितंबर की सुबह चार बजे भोर में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि वह और दो अन्य लड़कियां शौच के लिए सुबह निकली थीं। पांच लड़कों ने बाइक से उनका पीछा किया। दो लड़कियां भाग निकलीं जबकि उसे पकड़कर दरिंदों ने बाइक पर जबरन बैठा लिया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद आशीष और विनोद ऊर्फ गुबला ने उसे घर पहुंचाया और धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। लाज-शर्म के कारण वह चुप रही। लेकिन जब शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी, तब परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मेडिकल जांच सोमवार को कराई गई। दारू थाने के एसआई अरविंद साव ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है।
घटना से आक्रोश: दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से शहर के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के विकास बाल्मिकी ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान लिया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा। पुलिस स्पीडी ट्रायल के लिए भी अनुरोध करेगी ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story