भारत

दोस्त पर भरोसा करना महंगा पड़ा: युवती के साथ गैंगरेप, सहेली किसी तरह चंगुल से बचकर भाग निकली

jantaserishta.com
14 April 2024 1:29 PM IST
दोस्त पर भरोसा करना महंगा पड़ा: युवती के साथ गैंगरेप, सहेली किसी तरह चंगुल से बचकर भाग निकली
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
रांची: जतरा मेला दिखाने का झांसा देकर पांच युवकों ने नाबालिग लड़की से रातू के टिगराटोली में शुक्रवार की रात गैंगरेप किया। वहीं नाबालिग की सहेली किसी तरह लड़कों की चंगुल से भाग निकलने में सफल रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पांचों आरोपियों को पकड़कर रातू पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में रातू के तिगड़ा का सुभाष तिर्की, सिमलिया के भिह्वा का विशाल मुंडा, महादेव टंगरा का सोनू लोहरा, उत्तम मुडा और संजू मुंडा हैं।
पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली है। प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वह अपनी सहेली के साथ शुक्रवार को रातू स्थित पैतृक आवास गई। इसी दौरान सुभाष तिर्की एवं विपिन मुंडा पहुंचे और उन दोनों को बहला-फुसलाकर जामटोली हेहल में जतरा घुमाने के बहाने बाइक से टिगराटोली गांव ले आए।
वहां पहले से सोनू लोहरा, उत्तम मुंडा और संजू मुंडा मौजूद थे। उनके पहुंचते ही पांच युवक उन्हें मिट्टी के एक घर में ले गए और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस बीच मौका पाकर उसकी नाबालिग सहेली भागने में सफल रही।
उसकी सहेली ग्रामीणों के पास पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर घटनास्थल पर पहुंचे और पांचों आरोपियों को दबोच लिया। जामटोली हेहल में जतरा घुमाने के बहाने बाइक से टिगराटोली गांव ले आए। वहां पहले से तीन साथियों थे। सबने मिलकर दुष्कर्म किया। उसकी सहेली भागने में सफल रही और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पांचों युवकों को दबोच लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story