
x
DEMO PIC
भयानक हादसा हुआ.
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के धर्मालिंगम मंदिर में तीर्थावरी उत्सव के दौरान डूबने से बुधवार को पांच युवकों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि चेन्नई के उपनगरीय क्षेत्र में कीलकट्टलई के पास यह हादसा हुआ। सभी युवक 18 से 23 साल की उम्र के थे। वे उत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए मंदिर परिसर के बाहर गए थे। उनमें से दो जब डूबने लगे तो अन्य तीन ने उन्हें बचाने की कोशिश की और इसी क्रम में पांचों डूब गए।
मृतकों की पहचान मडीपक्कम निवासी राघवन, कीलकट्टलई निवासी योगेश्वरन और नांगनल्लूर निवासी आर. सूर्या, वणेश और राघवन के रूप में हुई है।
जानकारी मिलने पर पालवाथंगल पुलिस, फायर और बचाव दल के सदस्य भी मौके पर पहुंचे, लेकिन युवकों को बचा नहीं सके।
युवकों के शव को निकालकर क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





