घर में पांच साल की बच्ची से हो रही थी रेप की कोशिश, अचानक पहुंचे घरवाले फिर...

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में पांच साल की बच्ची से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. युवक ने बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की. इस दौरान बच्ची के परिजन पहुंच गए. आरोपी उनसे मारपीट कर भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
आरोपी नाबालिग बच्ची को अकेला देखकर घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास करने लगा. पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन घर में आ गए. आरोपी परिजन को देखकर मारपीट कर भाग खड़ा हुआ.
बच्ची से रेप की कोशिश नाकाम
परिजनों ने घटना की रिपोर्ट खुर्जा नगर में बुधवार को ही दर्ज कराई और पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए गया. पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसको गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का दावा है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
सीओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





