भारत

पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, सवारी बनकर बैठते थे, नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लेकर हो जाते थे फरार

jantaserishta.com
18 Nov 2022 5:42 PM IST
पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, सवारी बनकर बैठते थे, नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लेकर हो जाते थे फरार
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह चोर जहरखुरानी गिरोह के सदस्य हैं। जो वाहन चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। चोरों से चोरी के तीन ई रिक्शा भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वाहनों में सवारी बनकर बैठते थे और उसके बाद वाहन चालकों को नशीला पदार्थ खिला कर वाहन लेकर फरार हो जाते थे।
दादरी पुलिस ने शुक्रवार को सलीम, गुलफाम, शमशाद, सलमान और समीर को गिरफ्तार किया है। यह सभी चोर दिल्ली के रहने वाले हैं यह लोग दादी और आसपास में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य आए दिन वाहनों में सवारी बन कर बैठ जाते थे और फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लूट कर फरार हो जाते थे इस गिरोह के पांच सदस्यों को फिलहाल गिरफ्तार किया गया है और इनकी आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही साथ इनके गैंग में और कौन-कौन लोग हैं इस पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story