भारत
पांच शातिर अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, करीब 10 करोड़ की ठगी का आरोप
jantaserishta.com
4 May 2024 5:01 PM IST

x
भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके दस्तावेजों के जरिए फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाते थे और फिर लोगों से ठगी कर उन बैंक खातों में पैसे मंगवाते थे।
गाजियाबाद: कौशांबी थाना पुलिस और साइबर टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने पांच ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके दस्तावेजों के जरिए फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाते थे और फिर लोगों से ठगी कर उन बैंक खातों में पैसे मंगवाते थे।
दरअसल, कौशांबी थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुछ लोग दिल्ली-एनसीआर के लोगों के दस्तावेज का इस्तेमाल कर बैंक खाता खुलवाते हैं और उन खातों में लोगों से ठगी कर लाखों रुपये मंगावाते हैं। इसके बाद एटीएम से पैसे निकालकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई फर्जी मुहर, 10 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 41 एटीएम कार्ड, पांच चेक बुक, चार वोटर आईडी कार्ड, चार आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस और एक होंडा सिटी कार बरामद की गई है। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ज्यादा रिटर्न का प्रलोभन देकर निवेश कराते थे। कुछ समय तक इन लोगों ने निवेश करने वालों को रिटर्न भी देते थे, लेकिन जैसे ही लोग बड़ी रकम निवेश करते, वे पैसे लेकर गायब हो जाते थे। आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है।
Tagsगाजियाबादकौशांबी थाना पुलिसफर्जी बैंक अकाउंटठगीGhaziabadKaushambi police stationfake bank accountfraud
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





