भारत

PM Modi Security: पीएम मोदी की आज की सलेम रैली के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

jantaserishta.com
19 March 2024 12:20 PM IST
PM Modi Security: पीएम मोदी की आज की सलेम रैली के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
x
चेन्नई: दक्षिणी राज्यों का तूफानी दौरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर पश्चिमी तमिलनाडु के सलेम में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान सलेम में 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती है और रैली के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।
केरल के पलक्कड़ में रोड शो में शामिल होने के बाद पीएम मोदी सलेम पहुंचेंगे। पीएमके के संस्थापक नेता डॉ. एस रामदास सलेम में उनके कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा ने मंगलवार सुबह पीएमके के साथ चुनावी समझौता किया है। इसमें रामदास की पार्टी को तमिलनाडु से चुनाव लड़ने के लिए दस सीटें आवंटित की गईं।
दिलचस्प बात यह है कि सलेम एआईएडीएमके महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) का गृह क्षेत्र है। गाैरतलब है कि भाजपा और अन्नाद्रमुक 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन सहयोगी थे। लेकिन अन्नाद्रमुक ने सितंबर 2023 में भाजपा से नाता तोड़ लिया। अब यह देखना है कि क्या पीएम एआईएडीएमके के महासचिव पर उनके गृह क्षेत्र में निशाना साधेंगे। दोनों दलों के अलग होने के बाद से तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने एआईएडीएमके विरोधी रुख अपनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story