भारत

पांच शिक्षकों पर रेप का आरोप, लड़की का बयान दर्ज किया गया

jantaserishta.com
22 Feb 2026 8:09 AM IST
पांच शिक्षकों पर रेप का आरोप, लड़की का बयान दर्ज किया गया
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केद्रपाड़ा जिले में प्राइवेट स्कूल के पांच शिक्षकों पर रेप का आरोप लगा है. आरोप है कि इन शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला तब सामने आया, जब छात्रा की शिकायत पर उसके पिता और जिला बाल कल्याण समिति ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई.
एजेंसी के अनुसार, पीड़िता कक्षा 7 की छात्रा है. उसके माता-पिता का आरोप है कि बेटी के साथ लंबे समय से आरोपी घटना को अंजाम दे रहे थे. उन्हें जब पता चला तो जिला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचे. समिति ने शुरुआती जांच के बाद मामला राजकनिका पुलिस स्टेशन में भेजा.
बाल कल्याण समिति की सदस्य स्वागतिका पात्रा ने कहा कि शिकायत 18 फरवरी को दर्ज कराई गई. 48 घंटे की प्रारंभिक जांच के बाद मामला पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा गया. उन्होंने यह भी कहा कि समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले की अलग से जांच कराने को भी कहा है.
राजकनिका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इन-चार्ज संजय मालिक ने कहा कि शिकायतों के आधार पर पीड़िता के बयान कानूनी प्रावधानों के अनुसार दर्ज किया गया. मेडिकल कराया गया. प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
इस गंभीर घटना के विरोध में विपक्षी दल बीजेडी ने केद्रपाड़ा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पार्टी ने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story