भारत

आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी, 5 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Jan 2026 1:52 PM IST
आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी, 5 आरोपी गिरफ्तार
x
अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.
रांची: रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई दो आपराधिक गुटों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इन्हें रांची के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी संजय पांडे के अलावा बबलू, रवि, अज्जू साह और एक अन्य सहयोगी शामिल है। सभी आरोपी जमीन कारोबार से जुड़े बताए जा रहे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि शनिवार रात पंडरा इलाके के मान्या टावर के पास संदीप थापा गिरोह और संजय गिरोह के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी। यह विवाद जमीन कारोबार और लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गोलीबारी में तब्दील हो गई। अपराधियों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।
इस गोलीबारी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में आकाश सिंह, उनके भाई विकास सिंह और रवि यादव शामिल हैं। आकाश सिंह को हाथ में गोली लगी, जबकि विकास सिंह को छाती और हाथ में गोली लगी थी। फिलहाल तीनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आपराधिक गुटों के बीच रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे जमीन के एक टुकड़े को लेकर करीब 55 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के बहाने दोनों पक्ष शनिवार रात घटनास्थल पर जुटे थे, लेकिन विवाद बढ़ने पर गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक दर्जन खोखे भी बरामद किए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पंडरा थाना पुलिस, कोतवाली डीएसपी समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story