भारत

नदी में डूबे पांच छात्र, दो के शव बरामद, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
17 Dec 2022 9:24 AM IST
नदी में डूबे पांच छात्र, दो के शव बरामद, जानें पूरा मामला
x

DEMO PIC 

मचा कोहराम।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कृष्णा नदी में शुक्रवार को 13 से 15 साल के पांच छात्र डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। मंडल राजस्व अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि अब तक दो शव बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना दोपहर में उस समय हुई जब सात छात्र यानमालाकुडुरु के पास नदी में नहाने के लिए गए थे।
इसी समय ये नदी में डूबने लगे, लेकिन दो छात्र तैरकर नदी से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे, जबकि बाकी बच्चे डूब गए। स्थानीय तैराकों और मछुआरों को तत्काल बचाव अभियान में लगाया गया है।
पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान बालू, कामेश, मुन्ना, शेख बाजी और हुसैन के रूप में हुई है। ये विजयवाड़ा के पटमाटलंका के रहने वाले थे और स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा 8 और 9 के छात्र थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story