भारत

पांच राउंड चली गोलियां, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

jantaserishta.com
9 Nov 2024 9:46 AM IST
पांच राउंड चली गोलियां, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला के वेलकम थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीर नगर की गली नंबर 5 में नदीम नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, नदीम घटना के समय अपने घर पर खाना खा रहा था।
इस घटना में 5 राउंड गोलियां चली हैं जिसमें नदीम की मौत हो गई और उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नदीम के साथ तब एक नाबालिक भी था, उसके पैर में गोली लगी है और उसके साथ तीसरा भी साथ ही था जो बच गया है।
बताया जा रहा है तकरीबन 12:30 से 1:00 के आसपास तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए थे और नदीम को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गए और मृतक की स्कूटी लेकर भाग गए। इस दौरान वह लोग मृतक का मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपी आखिरकार कहां से आए थे और कहां गए हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार नदीम इन आरोपियों को पहचानता था और फोन पर इन लोगों की बातचीत भी होती रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हत्या के कारण का पता लगाया जा सके।
इस मामले पर नदीम के छोटे भाई नाजिम ने अन्य जानकारियां दी। नाजिम ने बताया, "नदीम मेरा बड़ा भाई है जो घर पर खाने खाने आया था। वह जींस का काम करता है। घटना के समय नीचे का गेट लगा हुआ था। इतने में गाड़ी पर तीन आदमी पीछे से आए, जिन्होंने पांच फायरिंग की। भाई को दो गोली लगी, एक सिर पर और एक रीढ़ की हड्डी पर। नदीम के दोस्त भी साथ ही और उनको भी गोली लगी है। मारने वाले लोग मेरे भाई की स्कूटी लेकर फरार हो गए। उनकी गाड़ी यही पर खड़ी है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story