भारत

कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए, मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई, VIDEO

jantaserishta.com
11 Dec 2025 10:38 AM IST
कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए, मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई, VIDEO
x
देखें वीडियो.
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल जावेद का पूरा परिवार खत्म हो गया. वैगन आर कार को पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा ने टक्कर मारी, जिससे कार का CNG टैंक फट गया और आग लग गई. इस भीषण हादसे में दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
बाराबंकी में बीती शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें आजमगढ़ में तैनात पुलिस कांस्टेबल जावेद की पत्नी और बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. जावेद को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है. उनका परिवार मऊ से लखनऊ जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार का सीएनजी टैंक फट गया और भीषण आग लग गई.
हादसे में वैगन आर कार में बैठी दो महिलाएं और तीन बच्चे जिंदा जल गए. आग लगने के बाद वे कार का दरवाजा भी नहीं खोल पाए. पुलिस और स्थानीय लोगों ने 5 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
मृतकों की पहचान गुलिशता (49) पत्नी जावेद अशरफ, समरीन (22) पुत्री जावेद अशरफ, इलमा खान (12), इश्मा खान (6) और जियान (10) के रूप में हुई है. घायल जीशान पुत्र गफ्फार को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.
बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी ने पुष्टि की कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है और घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. हादसे के बाद पुलिस ने दोनों कारों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा सिर्फ तेज रफ्तार की वजह से हुआ या ड्राइवर को नींद आ गई थी. इस भयावह मंज़र ने देखने वालों की रूह कंपा दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story