भारत

बस स्टैंड में आग लगने से पांच यात्री बसें जलकर खाक, मची भगदड़

jantaserishta.com
29 Jun 2023 2:49 PM IST
बस स्टैंड में आग लगने से पांच यात्री बसें जलकर खाक, मची भगदड़
x
देखें वीडियो.
रांची: रांची के कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में गुरुवार को आग लगने से पांच यात्री बसें जलकर खाक हो गईं। इससे बस स्टैंड में भगदड़ और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। यह हादसा है या इसके पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है, यह साफ नहीं हो पाया है। गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे अचानक बस स्टैंड के एक हिस्से से धुआं उठता दिखा। थोड़ी ही देर में दो बसें धू-धूकर जलने लगी। बाद में आग की लपटों ने पास खड़ी चार और बसों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि मिनटों में ही बसें जलकर खाक हो गयीं। आग लगने की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। बस स्टैंड के एजेंटों का कहना है कि संभवतः शार्ट सर्किट के कारण बसों में आग लगी है। हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस इसके पीछे किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं कर रही। आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और लोअर बाजार थाना पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, वे सफल नहीं हुए। आग लगने के बाद बस में मौजूद एजेंट, हॉकर और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। किसी अनहोनी की आशंका से लोग इधर-उधर भागने लगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story