
x
नोएडा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद भी जमे हुए 5 अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है। ये अधिकारी नोएडा अथॉरिटी और यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जमे हुए थे। इन पांच अधिकारियों को कार्यमुक्त कर मूल विभाग में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। यीडा में प्रबंधक प्रशासन सामान्य के पद पर कार्यरत नागेंद्र, सहायक प्रबंधक सिविल भीष्म दत्त शर्मा, नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत सहायक प्रबंधक सिविल अमित कुमार, प्रदीप शर्मा और राजकुमार को कार्यमुक्त किया गया है। इन पांचों अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 3 वर्षों के लिए प्रतिनियुक्त तैनात किया गया था, लेकिन पांच अधिकारी प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के 8 महीने से 1 वर्ष की अवधि बीतने के बाद भी वहां जमे हुए थे।
मामला नंदी के संज्ञान में आने पर उन्होंने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है। औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि शासन के आदेश की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsनोएडायमुना प्राधिकरणकार्यमुक्तउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़NoidaYamuna Authoritywork freeUttar PradeshUttar Pradesh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





