भारत

पांच नक्सली गिरफ्तार, कई हथियार भी बरामद

jantaserishta.com
21 Nov 2022 4:11 PM IST
पांच नक्सली गिरफ्तार, कई हथियार भी बरामद
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड पुलिस ने गुमला और चतरा जिले में अलग-अलग कार्रवाई में पांच हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और कई मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों जगहों पर नक्सली आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे। गुमला जिले के बसिया थाना इलाके में की गई छापामारी में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के प्रेम लोहरा, बसंत लोहरा और कुलदीप केरकेट्टा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक पिस्टल, कुछ कारतूस और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी बसिया थाना प्रभारी की अगुवाई वाली टीम ने किया।
उधर, चतरा जिले में तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) नामक नक्सली संगठन के दो सदस्यों को एक पिस्टल और कुछ मोबाइल फोन के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे पिपरवार कोल बेल्ट में ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों से अवैध वसूली की तैयारी कर रहे थे। उन्हें टंडवा के एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने रविवार की रात बेंती ग्राम में दबोचा।
गिरफ्तार लोगों की पहचान विक्की गंझू, सुनील गंझू उर्फ चंदू गंझू के रूप में हुई है। इनके खिलाफ खलारी और पिपरवार थाने में दर्ज हिंसा और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story