भारत

UP: घर में मृत पाए गए एक ही परिवार के 5 लोग

Subhi
22 Feb 2026 6:55 AM IST
UP: घर में मृत पाए गए एक ही परिवार के 5 लोग
x
एक ही परिवार के 5 लोग

कासगंज में पांच लोगों की सामूहिक मौत से सनसनी फैल गई। कासगंज के अमांपुर में एटा रोड पर रहने वाले 50 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री सत्यवीर (श्यामवीर), उनकी पत्नी रामश्री (46), दो पुत्रियां प्राची (14) व आकांक्षा (12) और पुत्र गिरीश (10) के शव उनके घर के अंदर पाए गए।

पुलिस के अनुसार, घर के दरवाजे अंदर से बंद थे और मौके पर किसी बाहरी व्यक्ति के जबरन प्रवेश के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सत्यवीर का शव फंदे से लटका मिला, जबकि अन्य के शव फर्श पर पड़े थे। बताया कि सत्यवीर उर्फ श्यामवीर और उसका परिवार पिछले 2-3 दिनों से घर से बाहर नहीं निकला है। जब पुलिस मौके पर पहुंची और पर्दे हटाकर देखा, तो सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ मिला, और बाकी चार शव बिस्तर पर रजाई के नीचे पाए गए।


Next Story
null