भारत
ट्रक में पीछे से घुसी XUV: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे घर
jantaserishta.com
7 July 2026 9:42 AM IST

x
गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त.
सतना: मैहर जिले में रीवा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसा नादन थाना क्षेत्र के रीघरा गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि सभी लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार सामने चल रहे एक ट्रक के पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.
हादसे की सूचना मिलते ही नादन थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. पुलिस के अनुसार हादसे में पटेल परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार पीछे से ट्रक में जा घुसी. हालांकि, हादसे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है.
घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





