भारत

घर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 5 घायल भी

jantaserishta.com
15 Nov 2025 10:42 AM IST
घर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 5 घायल भी
x
रात खाना खाकर आराम से सोया था...
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना मोतीपुर के वार्ड नंबर 13 की है।
बताया जाता है कि ललन कुमार का पूरा परिवार शुक्रवार की रात खाना खाकर आराम से सोया था। देर रात उनके घर में आग लग गई। रात में आग लगने की घटना की सूचना पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने घर से लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे पांच लोगों को नहीं बचा सके।
मोतीपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ललन कुमार के अलावा उनकी पत्नी, मां और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
हालांकि, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य सो रहे होंगे और शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई होगी, जिससे झुलसकर सभी की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों की मौत दम घुटने से भी हो सकती है।
पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि ठंड में घर में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि होती रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story