भारत

युवती को घसीटने वाली कार की जांच करेगी पांच सदस्यीय एफएसएल टीम

jantaserishta.com
2 Jan 2023 2:05 PM IST
युवती को घसीटने वाली कार की जांच करेगी पांच सदस्यीय एफएसएल टीम
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) रोहिणी की पांच सदस्यीय टीम सुल्तानपुरी में उस जगह की जांच करेगी, जहां 20 वर्षीय एक युवती का शव मिला था और उस कार की भी जांच करेगी, जिसने उसे कई किलोमीटर घसीटा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी अपराध के ²श्य, शामिल वाहनों की जांच करने और सभी प्रासंगिक भौतिक, जैविक और अन्य साक्ष्य एकत्र करने के लिए शामिल किया गया है।
शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात स्कूटी का एक्सीडेंट हो जाने से युवती की मौत हो गई और उसके कपड़े कार के पहिए में फंस गए, जिसके चलते उसे कुछ किलोमीटर तक घसीटा गया।
बाद में उसका नग्न शरीर पुलिस को मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story