भारत

टॉप कमांडर सहित 5 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

jantaserishta.com
25 March 2023 3:35 PM IST
टॉप कमांडर सहित 5 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
x

DEMO PIC 

हमला करने और पांच गाड़ियों को जलाने की वारदात में शामिल थे।
रांची (आईएएनएस)| पलामू जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के शीर्ष कमांडर रंजन सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये सभी 21 मार्च को इसी जिले के नवा बाजार थाना अंतर्गत कंडा घाटी में ईट भट्ठों पर हमला करने और पांच गाड़ियों को जलाने की वारदात में शामिल थे।
बता दें कि 21 मार्च रात 11 बजे 30-40 हथियारबंद नक्सली सत्यानंद मेहता के ईंट भट्ठे में लेवी की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने मुंशी और ईंट भट्ठे में कार्यरत मजदूरों को बंधक बनाने के बाद खड़े 5 ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद नक्सलियों ने भट्ठे पर काम करने वाले लोगों से कहा था मालिक को भेंट करने के लिए कह देना, हम लोग फिर आयेंगे। इस मामले में 27 नक्सलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस नवा बाजार, पाटन, नावा जयपुर, मनातू और छतरपुर इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी से फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने अनुसार ये नक्सली बीते महीनों में रेलवे की साइटों पर हमले और आगजनी की आधा दर्जन घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story