भारत
धमकी मिलने के बाद पांच पत्रकारों ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
16 Nov 2022 10:14 AM IST

x
DEMO PIC
दो संपादक शामिल हैं।
श्रीनगर (आईएएनएस)| कश्मीर में एक स्थानीय समाचार पत्र के लिए काम करने वाले पांच पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर आतंकी धमकी मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया है। आतंकवादियों ने हाल ही में एक दर्जन से अधिक पत्रकारों की सूची जारी की जिन पर सुरक्षा एजेंसियों के लिए काम करने का आरोप लगाया गया था।
सूची में नामों में स्थानीय समाचार पत्रों के दो संपादक शामिल हैं।
मंगलवार को इस्तीफा देने वाले पांच पत्रकारों में से तीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना इस्तीफा प्रकाशित किया।
पुलिस के मुताबिक, इन धमकियों के पीछे लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का हाथ है।
पुलिस ने कहा, धमकियों की सामग्री आतंकवादियों और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के इरादे को दर्शाती है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से भ्रष्ट कहकर और सीधे धमकी देकर लोगों, विशेष रूप से मीडियाकर्मियों के जीवन को खतरे में डाल दिया है।
पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और लगभग एक दर्जन संदिग्धों को उठाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा ही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





