
x
पुलिस टीम ने सर्च अभियान शुरू किया।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले में लगातार दूसरे दिन पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। इसमें पांच लाख का ईनामी नक्सल कमांडर लाजिम अंसारी मारा गया है। इससे पहले गुरुवार को भी इसी जिले में पुलिस ने 3 लाख के इनामी राजेश उरांव को मार गिराया था। बताया गया कि जिले के रायकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को सर्च अभियान शुरू किया।
इसी दौरान रायकेरा जंगल में पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए। इसके बाद तलाशी के दौरान ईनामी नक्सली लाजिम की लाश बरामद की गई।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़गुमलापुलिस से मुठभेड़ईनामी नक्सलीनक्सलीJharkhandJharkhand NewsGumlaEncounter with policeNaxalite with prizeNaxalite
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





