भारत

Chitrakoot Accident: यूपी के चित्रकूट में डंपर व टेंपो की टक्कर में पांच की मौत, तीन घायल

jantaserishta.com
2 April 2024 11:27 AM IST
Chitrakoot Accident: यूपी के चित्रकूट में डंपर व टेंपो की टक्कर में पांच की मौत, तीन घायल
x
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में तेज रफ्तार डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को कर्वी-बांदा राजमार्ग स्थित अमानपुर में एक टेंपो और डंपर में टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचेे लोगों ने हादसे की चपेट में आए लोगों को अस्तपाल पहुंचाया। इनमें से पांच की मौत हो गई। तीन घायलों को प्रयाग रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, टेंपो किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया। दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में मारे गए पांच लोगों में से तीन की पहचान कर ली गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story