भारत
वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे...सड़क हादसे में 5 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
jantaserishta.com
3 May 2023 10:05 AM IST

x
चीख-पुकार मच गया.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास एक पिकअप वैन के पलटने से हुआ। वैन पर तकरीबन 40 लोग सवार थे जो एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के कटारी गांव के लोग एक लड़की की शादी के लिए सांरगडीह नामक गांव गए थे। शादी संपन्न होने के बाद सारे लोग पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
जरडा गांव के पास पिकअप वैन अनियंत्रित हो गयी और तीन बार पलट गयी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में दुल्हन की मां लुंदरी देवी, पिता सुंदर गयार, पुलीकार कुंडो, सविता देवी और आलसु नगेशिया शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची लाया जा रहा है।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसगुमलासड़क हादसाJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceGumlaroad accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





