भारत

मकान की छत ढहने से 5 की मौत, देखें लेटेस्ट वीडियो

jantaserishta.com
16 Sept 2023 12:11 PM IST
मकान की छत ढहने से 5 की मौत, देखें लेटेस्ट वीडियो
x
बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया था।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार 'देर रात एक मकान की छत ढह गई, इससे पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
लखनऊ के डीसीपी ईस्ट ह्रदेश कुमार ने बताया कि राजधानी लखनऊ के आलमबाग रेलवे इलाके में एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराना लग रहा था। अचानक से छत गिर गई, इसमें तीन बच्चे और उनके माता पिता दब गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा आलमबाग में रेलवे कॉलोनी में देर रात हुआ है। बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया था। सुबह सफाईकर्मियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। मलबा हटाकर पांच लोगों को बाहर निकला और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों का तांता लग गया, जिसे संभालने के लिए और पुलिस बुलानी पड़ी। लोगों ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के ज्यादातर मकान जर्जर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story