
x
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा नकाशीपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर टोल प्लाजा के पास हुआ।
चश्मदीदों के अनुसार कार रायगंज से कोलकाता की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था।
सभी पीड़ित कार में सवार थे। उनकी पहचान अभी पता नहीं चल पाई है।
चश्मदीदों ने बताया कि चल रहे सड़क मरम्मत कार्यो के चलते वाहन सिंगल लेन से चल रहे थे।
स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि टोल प्लाजा के ठीक आगे सिंगल लेन वाहन की आवाजाही के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





